विधायक पुष्पराजगढ़ फुँदेलाल सिंह मार्को ने किया उप तहसील भवन सरई का भूमिपूजन लम्बी यात्रा से ग्रामीणों को मिलेगी निजात

विधायक पुष्पराजगढ़ फुँदेलाल सिंह मार्को ने किया उप तहसील भवन सरई का भूमिपूजन


लम्बी यात्रा से ग्रामीणों को मिलेगी निजात


अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979



विधायक पुष्पराजगढ़ फुँदेलाल सिंह मार्को ने मंगलवार को उप तहसील भवन सरई का भूमि पूजन किया। इस दौरान एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डेहरिया, कार्यपालन यंत्री पीआईयू आरके पांडेय, तहसीलदार टी आर नाग, नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उप तहसील भवन का निर्माण 12 माह की अवधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। अब पुष्पराजगढ़ अंचल के सुदूर स्थित ग्रामों के निवासियों को राजस्व सम्बंधी विभिन्न सेवाओं की प्राप्ति हेतु 50-100 किमी तक की दूरी तय कर राजेंद्रग्राम आने की आवश्यकता नही होगी।