श्रीमद्भागवत कथा की निकली भव्य कलश यात्रा डिग्घी गांव में।

श्रीमद्भागवत कथा की निकली भव्य कलश यात्रा डिग्घी गांव में।


सिंगरौली। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष व पिपरा झांपी के सरपंच रूपेश चन्द्र पाण्डेय व वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय सयुंक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश चन्द्र पाण्डेय के आवास ग्राम डिग्घी में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है।
          जिसकी भव्य कलश यात्रा ग्राम डिग्घी से हर्रैया काचन नदी तक कथावाचक श्री ब्रजराज देव पाण्डेय जी एवं काशी के विद्वान पंडितों के सानिध्य में सम्पन्न हुई,जिसमें हजारों के तादात में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


          श्री पाण्डेय ने बताया नौ दिन तक लागातार कथा चलेगी 29 फरवरी को बिग गंगा टीवी फेम नेहा सिंह व 1 मॉर्च को विंध्य के सुपरस्टार अविनाश तिवारी,सुधीर पाण्डेय,अभिनेत्री शैलू शर्मा भी होंगे कथा में सम्मलित एवं 5 मॉर्च को विशाल भंडारा होगा जिसमें जिले के समस्त शासन, प्रशासन मीडिया सहित ग्रामीण रहेंगे उपस्थित।